ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

रजनीकांत ने शाह-मोदी को बताया कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी, कहा- आर्टिकल 370 हटाने के लिए ‘सलाम’

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को हटाने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसका समर्थन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए उन्हें महाभारत के कृष्ण और अर्जुन की संज्ञा दी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज अभिनेता ने यह बात कही। उन्होंने शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन कश्मीर अभियान के लिए आपको हार्दिक बधाई। संसद में विशेष रूप से कश्मीर पर दिया गया आपका भाषण बहुत ही शानदार था। आपको सलाम।

इस अवसर पर यहां एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि अमित शाह जी और मोदी जी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी की तरह हैं। हम नहीं जानते कि इनमें से कृष्ण कौन और अर्जुन कौन है, यह उनको ही पता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button