ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

इंग्लैंड की महिला फुटबॉलरों को अब मिलेंगी अधिक सुविधाएं 

लंदन। इंग्लैंड की महिला फुटबॉलरों को अब और अधिक सुविधाएं मिलेंगीं। इंग्लैंड के फुटबॉल संघ ने महिला फुटबॉलरों के लिए अपनी मातृत्व अवकाश नीति में बदलाव किये हैं। इसके तहत अब अगले सत्र से उन्हें नियमित वेतन और अतिरिक्त भत्तों के साथ 14 सप्ताह का अवकाश भी मिलेगा। इसके साथ ही चोट और बीमारी की दशा में कवरेज भी अधिक मिलेगा। फुटबॉल संघ ने कहा कि महिला सुपर लीग और महिला चैम्पियनशिप खेलने वाली खिलाड़ियों को ही यह सुविधाएं मिलेंगी। वहीं इससे पहले यह क्लब पर निर्भर करता था कि वह अपनी खिलाड़ियों को कितनी छुट्टी देना चाहता है और उसके साथ ही यह भी जरुरी था कि खिलाड़ी क्लब के साथ कम से कम 26 सप्ताह खेली हों। वहीं नई नीति के तहत ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। चेलसी की मैनेजर एम्मा हायेस ने कहा, ‘यह सही दिशा में एक और कदम है। यह केवल इंग्लैंड की नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लागू होना चाहिए।’ 
 

Related Articles

Back to top button