ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
उत्तरप्रदेश

योगी ने कहा, यूपी में पिछले 5 साल में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं गई 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पहला राज्य है,जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह पहला राज्य भी है,जिसमें पिछले 5 सालों में कोई दंगा, आतंकी गतिविधियां नहीं देखीं और ई-अभियोजन को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना हमारी सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में हमने ऑक्सीजन संकट को देखकर 551 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम तीसरी लहर को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने में भी कामयाब रहे हैं।पिछले 15 दिनों में राज्य में सक्रिय मामलों में लगभग 60,000 की कमी आई है। 17 जनवरी को एक लाख से अधिक मामले सामने आए, आज यह लगभग 41,000 के करीब हैं।उन्होंने कहा कि साल 1947 से 2017 तक देश में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 6वें-7वें स्थान पर थी। 70 साल में कोई काम नहीं हुआ…लेकिन महज 5 साल में हमने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने कहा कि यूपी के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। 70 फीसदी से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है। 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है। 15 से 17 वर्ष के 1 करोड़ 67 लाख़ 281 युवाओं ने पहली डोज ले ली है। कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज अब तक उत्तर प्रदेश में दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button