ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
खेल

जयपुर में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम

राजस्थान के जयपुर-दिल्ली बाईपास पर शनिवार को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह भी वर्चुअली शामिल होंगे। इससे पहले RCA पदाधिकारी सुबह भूमि पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे से 280 करोड़ की लागत से स्टेडियम के पहले फेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि हम इस अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के प्रोजेक्ट का काम ढाई से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। यह देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसमें 75 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता विकसित की जाएगी। स्टेडियम का निर्माण 2 फेज में कराया जाएगा। इस स्टेडियम में 11 क्रिकेट पिच, 2 प्रैक्टिस ग्राउंड, एक क्रिकेट एकेडमी के अलावा हॉस्टल, पार्किंग, स्पोट्‌र्स क्लब, होटल और जिम की आदि सुविधाएं होंगी, जो इंटरनेशनल लेवल की होगी।

अब जयपुर में बनने वाला यह स्टेडियम देश का दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बन जाएगा। जहां 75 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जयपुर में आरसीए को जमीन देने का मामला पिछले 9 साल से अटका पड़ा था। अशोक गहलोत जब साल 2008-13 में मुख्यमंत्री थे। तब यह जमीन देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। साल 2014 में जमीन का अलॉटमेंट भी हो गया था, लेकिन बाद में आरसीए में विवाद होने के बाद जमीन का अलॉटमेंट कैंसिल हो गया था। इसके बाद जब आरसीए में वैभव गहलोत अध्यक्ष बने तो वापस जमीन लेने की प्रोसेस शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button