ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

भाजपा का कमलनाथ पर बड़ा हमला, वीडी शर्मा ने कहा गाड़ी में बैठे रहने से आंदोलन नहीं होते

भोपाल : भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि गाड़ी में बैठे रहने से आंदोलन नहीं होते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने यह बयान दिया है। उन्होंने कमलनाथ के किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करने के बयान पर यह पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। कमलनाथ के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर हमला कर दिया है। विपक्ष का अधिकार आंदोलन करना है। मगर उन्होंने तंज कसा कि जब गाड़ी से उतरेंगे तभी तो आंदोलन होगा। बिना सड़क पर उतरे आंदोलन कैसे होगा। जब धूल खाएंगे तब आंदोलन होगा। सर्दी में निकलेंगे तब आंदोलन होगा। गाड़ी में बैठे रहने से आंदोलन नहीं होते हैं।

शर्मा ने कहा आप तो गाड़ी में बैठे रहिये

वीडी शर्मा ने कमलनाथ की 15  महीने की सरकार पर भी तंज कसते हुए सवाल किया कि उस समय आपने किसानों के साथ क्या किया। किसानों के साथ धोखा और छल कपट किया गया। किसानों व गरीबों का हक छीना। आप तो गाड़ी में बैठे रहिये और जैसे आप चल रहे हैं, वैसे ही ठीक है। गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर भी इसी तरह गाड़ी में बैठे-बैठे अभियान चलने पर तंज कसे थे।

Related Articles

Back to top button