ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
उत्तरप्रदेश

Vidhan sabha election 2022: चुनाव आयोग ने प्रचार के लिए रोडशो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को कोरोना के मद्देनजर रोड शो, पद यात्रा, साइकिल और वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि आयोग ने चुनावों के लिए इनडोर और आउटडोर राजनीतिक बैठकों के मानदंडों में ढील भी दी है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने कहा है कि बाहरी बैठकों, इनडोर बैठकों, रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी जाएगी, बशर्ते कि इन आयोजनों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या इनडोर हाल की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत तक सीमित हो

घर-घर जाकर प्रचार करने वालों की संख्या नहीं बढ़ी

दूसरी ओर आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए लोगों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की गई है जो पहले की तरह ही रहेगी। प्रचार पर रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा।

स्टार प्रचारकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश

बता दें कि कल ही आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को चुनाव के दौरान उनके राज्यों में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है। आयोग का यह निर्देश एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद आया है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि यह उसके संज्ञान में लाया गया है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों को सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। आयोग ने कहा कि स्टार प्रचारक चुनावी प्रक्रिया के अभिन्न अंग होते हैं और उनकी सुरक्षा को सर्वाधिक महत्व दिया जाना चाहिए।

पांच राज्यों में होने है विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। हालांकि कोरोना के चलते बड़े राज्यों में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। यूपी में सबसे ज्यादा 403 सीटों पर चुनाव होना है। उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में भी विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है।

Related Articles

Back to top button