ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से निकाल ले गए 2 लाख का कॉपर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पानी प्लांट से डकैती हो गई। देर रात घुसे डकैतों ने प्लांट के 2 गार्ड को पहले बंधक बना लिया। फिर उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद अंदर लगे ट्रांसफार्मर से 2 लाख रुपए का कॉपर ले उड़े हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस केस दर्ज कर इस मामले में जांच में जुटी है। चिल्हाटी के शनिमंदिर के पास नगर निगम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। जिसे ठेके में संचालित किया जा रहा है। यहां रात के सुरक्षा की जिम्मेदारी 2 सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रहती है। रविवार रात को भी 2 गार्ड यहां ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच रात को करीब 12.30 बजे 8 युवक प्लांट का गेट फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन लोगों ने दोनों गार्ड को जान से मारने की धमकी और उनके साथ मारपीट करने लगे। फिर उन्हें बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि जब वह सुबह 4 बजे निकलने लगे तो उन्हें गार्ड को छोड़ दिया था और भाग निकले।

घटना के बाद सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को बताया कि रात में आठ लोग आए थे और गाली-गलौज व मारपीट की और बंधक बना लिए थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की उम्र 25-35 साल के आसपास है। सभी स्वेटर व चेहरे में नकाब लगाए थे। कॉपर चोरी कर भाग गए हैं। उन्होंने कॉपर चोरी करने के लिए बिजली सप्लाई को बंद कर दिया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर को चुराया है।चिल्हाटी के जिस प्लांट में चोरी हुई है। वहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम प्लांट से दूर लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं हाथ लगी है।

Related Articles

Back to top button