ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

भगवान राम और आदिवासियों के बीच रिश्ते बताएगी मध्य प्रदेश सरकार, 11 जिलों में होगा आयोजन

भोपाल   मध्य प्रदेश में इस बार नर्मदा उत्सव पर 11 जिलों में निर्झरनी महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस बार के नर्मदा उत्सव के दौरान सरकार लोगों को भगवान राम और आदिवासियों के बीच रिश्ते को बताएगी। निर्झरनी महोत्व के दौरान सरकार भगवान राम और आदिवासियों के बीच की अनूठी कड़ी को प्रदर्शन किया जाएगा।

राज्य के संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया, उत्सव के दौरान गोंड और बैगा जनजति के अलग-अलग नृत्य, आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम और अवधी संगीत कार्यक्रम होंगे। नर्मदा कथाओं पर आधारित आदिवासी चित्रों की प्रदर्शनी, रामायण में वर्णित वन-निवास पात्रों पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से पहली बार शबरी और निषादराज पर नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य सरकार ने साल 2020 में शबरी, एक आदिवासी साध्वी और एक आदिवासी निषादराज पर रिसर्च करने का फैसला किया था। निषादराज ने वनवास के दौरान भगवान राम की मदद की थी। उन्होंने भगवान राम को गंगा नदी पार करने में मदद की थी। इसके साथ-साथ रिसर्च प्रोजेक्ट में आदिवासियों को उनके और भगवान राम के बीच संबंध के बारे में बताते हुए एक राम लीला तैयार करना भी शामिल था।

संस्कृति विभाग द्वारा नियुक्त पटकथा लेखक योगेश त्रिपाठी ने पांच महीने के शोध के बाद आदिवासियों के लिए तीन राम लीलाओं की पटकथा तैयार की। त्रिपाठी ने कहा, ‘मैं उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार है जब हम भगवान राम और आदिवासी के बीच संबंध को बताने जा रहे हैं। यह इस बारे में है कि कैसे भगवान राम को आदिवासियों से प्रेरणा मिली।’

Related Articles

Back to top button