ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

जनता ने हमारे काम को देखा है, उत्तर प्रदेश समेत पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी-प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वोटिंग से 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UP समेत 5 राज्यों में जीत का दावा किया है। मैं इस चुनाव में सभी राज्यों में देख रहा हूं कि भाजपा की लहर है। हम पांचों राज्यों में भारी बहुमत से जीतेंगे। हमें सेवा का मौका इन सभी 5 राज्यों की जनता देगी। जिन राज्यों ने हमें सेवा का मौका मिला है उन्होंने हमें परखा है, हमारे काम को देखा है।

भारतीय जनता पार्टी हार-हार कर ही जीतने लगी है

PM मोदी ने भाजपा के पुराने दिनों को भी याद किया, जब पार्टी के पास जीत नसीब नहीं थी। पीएम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हार-हार कर ही जीतने लगी है। हमने बहुत पराजय देखे हैं, जमानत जब्त होती देखी हैं। एक बार जनसंघ के समय चुनाव हारने पर भी मिठाई बांटी जा रही थी, तो हमने पूछा की हारने पर मिठाई क्यों बांट रहे हैं? तब बताया गया कि हमारे तीन लोगों की जमानत बच गई।

राहुल गांधी बात-बात पर संसद छोड़ देते हैं

नेहरू परिवार को लेकर दिए गए बयान को लेकर PM ने कहा कि मैने किसी के दादा जी, नाना जी, नानी जी के लिए कोई बयान नहीं दिए। मैने उस समय के PM के बयान का जिक्र किया था।
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सुनता ही नहीं उसे मैं कैसे जवाब दूं, वो बात-बात पर संसद छोड़ देता है। वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र की सबसे बड़ी दुश्मन है। नकली समाजवादी का मतलब ‘परिवारवाद’ है।

परिवारवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन

प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ‘झूठे समाजवादी’ बताए जाने के अपने बयान पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, एक परिवार के कई लोग जनता के बीच जाते हैं। पिता जी बेकार हो गए तो बेटा अध्यक्ष बने, बेटा बेकार हो जाए तो उसका बेटा आ जाए, भाई आ जाए।

आप बिहार देखिए, झारखंड देखिए, उत्तर प्रदेश देखिए, तमिलनाडु जाइए, सभी जगह परिवारों की पार्टियां हैं। एक परिवार के दो लोग सांसद बन जाएं तो वो परिवार की सत्ता नहीं हो जाएगी। परिवारवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। जब परिवार ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश बचे या न बचे परिवार बचे तो कैसे चलेगा।

जब बेटा ही अध्यक्ष बनेगा तो असली राजनीतिक टेलेंट का क्या होगा

जब बेटा कैसा भी हो, लेकिन वही अध्यक्ष बनेगा तो ऐसे में असली राजनीतिक टेलेंट का क्या होगा। उत्तर प्रदेश की जनता पहले ही हर बार पार्टी बदलने वाली नीति को नकार चुकी है तो इस बार क्यों इस पर चलेगी।

भाजपा का मंत्र- सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास

भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है, सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास। हम इसी भावना से काम करते हैं। हमें समाज के दबे-पिछड़े वर्ग की चिंता क्यों नहीं करना चाहिए। हम जनता के कल्याण पर फोकस करते हैं। यदि आप जनसंघ (भाजपा का पुराना नाम) के समय से ही हमारे आर्थिक सिद्धांत सुनें तो आपको हम लोगों में, उनकी क्षमताओं में और उन्हें मौका देने वाली सरकारी नीतियों में ही विश्वास करते दिखाई देंगे। हम ऐसी ही राजनीति करते हैं,, जिसमें लोगों को अधिकतम मौके हासिल हों। यह समाजवाद के कैसे खिलाफ है?

भाजपा की इकोनॉमिक फिलॉसफी बताई

पीएम मोदी से भाजपा की इकोनॉमिक फिलॉसफी के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या गरीबों व अन्य पिछड़े वर्गों तक ज्यादा पहुंच बनाने के लिए पार्टी समाजवाद में तब्दील होगी? पीएम ने कहा, गरीबों की केयर करना, उन्हें टॉयलेट, खाना, मकान, साफ पेयजल और सड़कें उपलब्ध कराना सरकार का काम है। यदि गरीब बीमार है तो उसे इलाज देना सरकार की जिम्मेदारी है। गरीब किसान की फसल बाजार तक पहुंचे, ये सुनिश्चित करना सरकार का काम है। यदि कोई इसे समाजवाद कहता है तो यह मुझे मंजूर है।

लोहिया, फर्नांडीस और नीतिश कुमार को बताया समाजवादी नेता

प्रधानमंत्री ने समाजवादी नेताओं राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस का जिक्र किया और सवाल किया, क्या इन्होंने कभी अपने परिवार को बढ़ावा दिया? पीएम ने बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू के अध्यक्ष नीतिश कुमार का जिक्र किया और कहा, वे भी एक समाजवादी नेता हैं। इनके परिवार कभी राजनीतिक मंचों पर नहीं देखे गए।

अखिलेश यादव पर किया तंज

UP के पॉलिटिक्स पर बोलते हुए PM ने कहा कि हमने पहले भी दो लड़को का खेल देखा है। वे इतने उदंड थे कि ‘गुजरात के गधे’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे। UP ने उन्हें सबक सिखाया है। बाद में उनके साथ बुआ जी भी शामिल हुईं, फिर भी वे हार गए।

योजनाएं सब बनाते हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है

अखिलेश यादव के बयान यूपी में योजनाएं भाजपा की नहीं हैं, भाजपा अमलीजामा पहनाती है पर PM मोदी ने कहा कि देश में एक कल्चर चला है, राजनेता बोलते रहते हैं कि हम ये करेंगे, वो करेंगे। 50 साल बाद भी कोई अगर वो काम कर देगा तो कहेंगे कि हमने ये उस समय कहा था, ऐसे लोग बहुत मिल जाएंगे।

देश की शक्ति को उभारना हमारा काम

PM ने विदेश नीति पर भी बता की। उन्होंने कहा कि मैं चीन के राष्ट्रपति को तमिलनाडु ले गया, फ्रांस के राष्ट्रपति को यूपी ले गया, जर्मन चांसलर को कर्नाटक ले गया। देश की शक्ति को उभारना, हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम है। UN में मैं तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।

Related Articles

Back to top button