ब्रेकिंग
इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल... खंडवा के हरसूद में चरवाहों और पारदी समाज के बीच खूनी संघर्ष: 24 भेड़ों की मौत, 3 लोग घायल इंदौर में रक्षाबंधन पर बसों की मनमानी पर परिवहन विभाग का शिकंजा: ₹1.24 लाख जुर्माना वसूला, 2 बसें जब... ओंकारेश्वर एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का भूमिपूजन: CM डॉ. मोहन यादव ने किया शिलान्यास, बंशी पहाड़प... पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए पहली बार बनी नीति, 6 माह से शासन की मंजूरी का इंतजार टीकमगढ़ में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर: कई मार्ग बंद, बानसुजारा बांध के खोले गए 3 गेट; प्... इंदौर में मामूली विवाद के बाद चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या, पत्नी घायल; आरोपी युवक-युवती की तलाश म... जस्टिस संदीप मेहता के आरोपों पर CJI ने लिया संज्ञान; बोले- 'महज आरोप अंतिम फैसला नहीं, दोनों पक्षों ... ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार, जां... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी
देश

भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली

नई दिल्ली । द ग्रेट खली ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही वो पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली। इससे पंजाब में भाजपा के लिए एक अलग संदेश जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में द ग्रेट खली ने ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, उस समय इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब खली आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मगर अब चुनावी पंडितों की सारी अटकलें धरी की धरी रह गई। खली ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Related Articles

Back to top button