ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा...
देश

आज से फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में आज से गर्मी बढ़ने की बात कही हैं। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी (Rain and snowfall) का अनुमान है। केरल और कुछ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रभावी होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेगा। इसके कारण उत्तराखंड में 7 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट है। अगर पहाड़ी राज्य की बात करें तो हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश की चेतावनी है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कल से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कई राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पांच-छह अप्रैल को भारी बारिश-ओलावृष्टि (Weather Update Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। चार अप्रैल को मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच से सात अप्रैल तक मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच, छह और सात अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा,सिरमौर में पांच तथा छह अप्रैल को भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी।

उत्तराखंड में एक बार फिर लेगा मौसम करवट, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान (Weather news Uttarakhand)

उत्तराखंड में चार, पांच और छह अप्रैल को पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। छह अप्रैल के बाद बारिश में वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में कुछ परिवर्तन दिख रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में चार अप्रैल को गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पांच अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह और सात अप्रैल को इन जगह बारिश में कुछ वृद्धि हो सकती है।

बिहार में बारिश की संभावना नहीं (Weather Update Bihar)

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कुछ हिस्सों में छह अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो बिहार में पश्चिमी विक्षोभ असर नहीं होगा। मार्च में हुई हल्की फुल्की बारिश को छोड़ दें तो अभी तक यहां बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

दिल्ली में अभी लू की संभावना नहीं- जानें- कैसा रहेगा मौसम (Weather update news Delhi)

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिस कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अभी उत्तर-पश्चिमी से तेज गति में हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि उत्तर प्रदेश से सटे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Weather news Bengal, Odisha, Jharkhand )

अगर पूर्वी भारत की बात करें तो ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में तापमान काफी बढ़ गया है। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल इसमें बदलाव की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ओडिशा के तटीय इलाकों में राज्य के बाकी हिस्सों के मुकाबले तापमान में कमी बरकरार है। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां पर अगले 24 घंटे बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, मप्र में तापमान में वृद्धि ( weather update UP, BIHAR and MP)

पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस होगी। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। वहीं बिहार में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में पहले से ही तापमान 40 तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इनमें कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हालांकि आसमान साफ रहेगा और फिलहाल तो बारिश की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button