ब्रेकिंग
Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल...
लाइफ स्टाइल

गुलमर्ग में बना दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट, एक बार जरूर करें प्लानिंग जाने की

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। वहीं शादी सीजन होने के कारण हाल ही में कई शादियां हुई हैं। ऐसे में कपल्स को हनीमून पर जाना हो या वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान हो, वह अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं। आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कश्मीर जा सकते हैं। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पार्टनर संग घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगहें हैं। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। कश्मीर को बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन माना जाता है। लेकिन इस बार कश्मीर जाएं तो गुलमर्ग जरूर जाएं। यहां आपको दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट देखने को मिलेगा। आप पार्टनर के अलावा परिवार और बच्चों संग भी बर्फीले रेस्टोरेंट का लुत्फ ले सकते हैं।

गुलमर्ग ने अपनी सुंदरता और आकर्षण में एक और पंख शामिल किया है, एक स्थानीय होटल व्यवसायी ने पर्यटकों को एक रोमांचक अनुभव देने के लिए एक इग्लू रेस्तरां बनाया है जो गुलमर्ग की यात्रा करते हैं। कश्मीर के गुलमर्ग में 37.5 फीट ऊंचा और 44.5 फीट व्यास वाला इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को कुल 1700 लोगों ने लगातार दिन रात काम करके 64 दिनों में तैयार किया है। इन दिनों यह अनोखा इग्लू गुलमर्ग में सैलानियों के खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इसे बनाने वाले स्नो आर्टिस्ट वसीम शाह ने रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन किया है। वसीम शाह ने बताया कि ये विश्व का सबसे बड़ा इग्लू साल 2016 में स्विट्जरलैंड में बनाया गया था। उसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट था। इस इग्लू की ऊंचाई और व्यास दोनों ज्यादा हैं। इस रेस्तरां में 40 लोग एकसाथ बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं।

हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट है यह प्लेस

गुलमर्ग के इग्लू रेस्टोरेंट में 40 लोगों के एक साथ बैठकर खाना खाने की व्यवस्था है। इस रेस्टोरेंट की खासियत की बात करें तो, हनीमून कपल के लिए यह जगह आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हर साल गुलमर्ग में कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए आते हैं। बर्फीले पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच उन्हें घूमने के लिए काफी विकल्प मिल सकते हैं। जैसे यहां स्थित गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व, स्ट्रॉबेरी फील्ड और अब इस लिस्ट मे इग्लू रेस्टोरेंट भी शामिल हो गया है।

Related Articles

Back to top button