ब्रेकिंग
Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश को जुलाई तक नया कांग्रेस अध्यक्ष मिलने की संभावना

मध्य प्रदेश   कांग्रेस को जुलाई 2022 तक नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्राधिकरण ने नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए उड़ीसा के नेता रामचंदर खुटिया को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ यूपी, हरियाणा के कांग्रेस नेताओं को सहयोगी के तौर पर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्राधिकरण ने संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए सभी राज्यों के रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में पीआरओ और एपीआरओ की नियुक्तियां कर दी हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कराने के लिए उड़ीसा के नेता रामचंदर खुटिया को पीआरओ बनाकर भेजा जा रहा है तो उनके सहयोग के लिए यूपी के नेता क्रांति शुक्ला, हरियाणा के चक्रवर्ती शर्मा, तरुण त्यागी की नियुक्ति की गई है। 17 फरवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ इनकी बैठक होने वाली है।

खुटिया बनाएंगे जिले और ब्लॉक में चुनाव कराने वाली टीम

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के पहले ब्लॉक और जिलों की कमेटियों के चुनाव होने हैं जिसके लिए चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्ति पीआरओ-एपीआरओ द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्तियां की जाएंगी। ब्लॉक में बीआरओ और जिला कमेटियों के चुनाव डीआरओ करेंगे। डीआरओ की नियुक्ति में दूसरे जिलों के नेता की भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मध्य प्रदेश के तीन नेता बने पीआरओ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी तीन नेताओं को पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी के चुनाव प्राधिकरण ने पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा, मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री विधायक विजयलक्ष्मी साधौ को यह अवसर दिया है। शर्मा जहां मणिपुर में पार्टी के संगठन चुनाव कराने जाएंगे तो साधौ दमन और दीव में कांग्रेस संगठन चुनाव कराएंगी। वहीं, होशंगाबाद इटारसी के नेता शिवाकांत पांडे को एपीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है जो बिहार में संगठन चुनाव कराने जाएंगे।

Related Articles

Back to top button