ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
छत्तीसगढ़

रायपुर में मंत्री का खास बताकर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

प्रदेश के एक मंत्री का करीब बताकर लोकनिर्माण विभाग, पुलिस विभाग और वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 40 से अधिक युवकों से करीब 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पांच युवकों ने आरोपित हुसैन रिजवी ऊर्फ हसन खान के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में अपराध दर्ज कराया है। धमतरी जिले के सुपेला निवासी अनिल देवांगन ने बताया कि भिलाई चरोदा निवासी हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान ने स्वंय को मंत्री का करीबी बताकर पुलिस, वन और लोकनिर्माण विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से अलग-अलग राशि वसूल किया है। पीड़ितों को फरवरी और अप्रैल-2021 में ट्रेनिंग के नाम पर जगदलपुर और सारंगढ़ ले जाया गया था। आरोपित हुसैन रिजवी ऊर्फ हसन खान स्वंय को कांग्रेस पार्टी का अहिवारा विधानसभा का उपाध्यक्ष बताता था।

अनिल देवांगन से आरक्षक के नाम पर 2 लाख रुपये, अहिवारी दुर्ग निवासी लवकुश देवांगन को लोक निर्माण विभाग में भृत्य के लिए एक लाख 25 हजार, सेमरा धमतरी निवासी रवि सिन्हा से लोक निर्माण विभाग में सहायक ग्रेड के लिए तीन लाख 70 हजार, भटगांव रूद्री निवासी उमेश ध्रुव से आरक्षक के लिए दो लाख 50 हजार और भखारा निवासी टेमन लाल साहू को विधानसभा में सहायक ग्रेड तीन के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये वसूला गया है। पुलिस के अनुसार पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।आरोपित रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित करसन चैंबर में दफ्तर खोला था। इसी दफ्तर में बैठकर वह बेरोजगार युवकों को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपये की लेन-देन करता था। कई महीने बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित आरोपित से रुपयों वापस मांगने लगे तो वह टालमटोल करने लगा। कई महीने बीत जाने के बाद भी जब उसने पैसा नहीं लौटाया तो पीड़ितों ने देवेन्द्र नगर पुलिस में अपराध दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button