ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

आपकी भी उम्र है 60 साल तो आपके खाते में हर महीने आएंगे 1800 रुपये, सरकार ने किया ऐलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Old Age Pension Delhi: आज हम आपको राज्य सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर महीने करीब 1800 रुपये की राशि सरकार की ओर से मिलती है.

Old Age Pension Scheme: केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य सरकार (State Government) की ओर से जरूरतमंदों के लिए कई सरकारी योजनाएं (Government Schemes) चलाईं जाती हैं, जिससे कि सभी लोग आसानी से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें. आज हम आपको राज्य सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको हर महीने करीब 1800 रुपये की राशि सरकार की ओर से मिलती है. आइए आपको बताते हैं कौन और कैसे इस योजना का फायदा ले सकता है-

हरियाणा सरकार दे रही सुविधादेश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाईं जा रही हैं. आज हम आपको हरियाणा सरकार की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको सरकार की ओर से प्रतिमाह 1800 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की योजनाइस योजना की शुरुआत हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है, जिससे कि उनको बुढ़ापे में अपनी दवाई या फिर जरूरतों के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो. 60 साल से अधिक उम्र की महिया या फिर पुरुष कोई भी इस योजना का फायदा ले सकता है. हरियाणा के वृद्ध नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना भी इस योजना को आरंभ करने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है.

किन लोगों को मिलेगा इस योजना का फायदाi) व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होii) व्यक्ति हरियाणा राज्य का निवासी हो iii) इसके अलावा सभी स्रोतों से उसकी पति/पत्नी सहित आय प्रति वर्ष 2,00,000 रुपये से ज्यादा न हो.

हर महीने मिलेंगे 1800 रुपये इस योजना के तहत सरकार की ओर से सभी लाभार्थियों को 1800 रुपये प्रतिमाह की राशि ट्रांसफर की जाती है यानी सालाना आपको पूरे 21600 रुपये मिलेंगे.

किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरतआवेदक का आधार कार्डपहचान पत्रनिवास प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्रआयु प्रमाण पत्रबैंक अकाउंट पासबुकमोबाइल नंबरपासपोर्ट साइज फोटो

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?इस योजना में अप्लाई करने के लिए आप अटल सेवा केंद्र (CSC) की सहायता ले सकते हैं. इन केंद्रों पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यहां पर मांगी गई सभी जानकारी देनी होगी और सभी डॉक्युमेंट्स भी अपलोड करने होंगे. इसके साथ ही ई-दिशा के जरिए भी आप अप्लाई कर सकते हैं.

ऑफिशियल वेबसाइटइस सरकारी योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट https://socialjusticehry.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस ऑफिशियल लिंक https://pmmodiyojana.in/wp-content/uploads/2020/02/Haryana-Old-Age-Pension-Form-Online-Application.pdf के जरिए खुद भी फॉर्म को डाउनलोड करके फिल करके जमा कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button