ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
उत्तरप्रदेश

PM मोदी की पंजाब विजिट से पहले फिर रार, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को सोमवार को चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूवमेंट के चलते इलाके में ‘नो फ्लाई जोन’ लगाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए सीएम चन्नी को पंजाब के होशियारपुर जाना था। वहीं पीएम मोदी जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को होशियारपुर में उतरने की इजाजत दे दी गई।

होशियारपुर के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “सीएम चन्नी का यहां आना तय था, लेकिन यह शर्मनाक है कि इस सरकार ने चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने की अनुमति रद्द कर दी। अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक तमाशा है, एक दिखावा है।” बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

सुनील जाखड़ ने कहा, “कुछ दिन पहले पीएम ने कहा था कि जब वह पंजाब आए तो उन्हें फिरोजपुर नहीं जाने दिया गया और उनकी जान को खतरा था। आज जब चरणजीत सिंह चन्नी को होशियारपुर आने से रोका जा रहा है, तो मैं मोदी साहब से अनुरोध करता हूं कि इस पर कुछ कहिए।”

Related Articles

Back to top button