ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
विदेश

बलूचिस्तान में ऐलान- “पाकिस्तान से आजाद होते ही पहली मूर्ति मोदी की लगेगी”

पेशावरः जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद भारत के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के गुलाम बलूचिस्तान के लोग भी जश्न मना रहे हैं। बलूच लोगों के जश्न का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला बलूच नेता नायला कादरी ने बलूचिस्तान में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की मूर्ति लगाने का ऐलान कर दिया है। नायला कादरी ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को हीरो बताते हुए कहा है पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर बलूच नस्ल को ही खत्म करना चाहती है । पाकिस्तान बलोचों का संहार कर रहा है। नायला कादरी ने कहा अगर बलूचिस्तान आजाद होता है, तो वहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हम प्रतिमा लगाएंगेनायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। मोदी जी ने जिस साहस के साथ फैसला लिया है विश्व के किसी नेता ने उनकी तरह  आवाज नहीं उठाई। पाकिस्तान पिछले 70 सालों से हम पर जुल्म कर रहा है।  मोदी जी हमारे हीरो हैं, मोदी जी हमारे भाई हैं।  बलूच नेता ने कहा कि हम बलोच एक कटोरे पानी के बदले सौ साल की वफा करते हैं।  हमने जान देकर अब तक माता हिंगलाज के मंदिर को सहेजा है। नायला ने स्पष्ट कहा बलूचिस्तान को आजाद कराने में अगर भारत साथ देता है  तो उसके दूरगामी फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि एक तो भारत अपनी संस्कृति के मुताबिक मददगार की परंपरा का निर्वाह करेगा, दूसरा आने वाले समय में बलूचिस्तान भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मदद करेगा। मध्य एशिया का सीधा रास्ता भारत को आजाद बलूचिस्तान से मिलेगा।  हिंगलाज माता के दर्शन के लिए किसी भी भारतीय को वीजा लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी.। नायला कादरी ने कहा कि इस्लाम के नाम पर दहशतगर्दी करते हुए अब तक 30 लाख बंगाली मुसलमानों, 40 लाख अफगानी मुसलमानों और दो ज्यादा से ज्यादा बलूचों की हत्या कर चुका है।

मालूम हो कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था, इसके बाद से बलूच आजादी की मांग तेज हो गई है। बलोच नेताओं तथा वहां की जनता का कहना है कि मोदी ने हमें संबल दिया है तथा वो दिन जरूर आएगा जब बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे से आजाद होगा।  जब बलूचिस्तान आजाद होगा, उस समय भारत के पीएम मोदी की प्रतिमा बलूचिस्तान में लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button