ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

लालू यादव के मसले पर तेजस्‍वी ने सीबीआइ पर उतारा गुस्‍सा, सुशील मोदी को भी नहीं छोड़ा

पटना: राजद अध्‍यक्ष लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) को डोरंडा कोषागार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनके परिवार के काफी आक्रामक हैं। लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य न्‍यायपालिका पर ही सवाल उठा रही हैं, लेकिन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव की भाषा उनकी अपेक्षा संयमित है। उन्‍होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा सीबीआइ कोर्ट यानि लोअर कोर्ट का फैसला है यह। कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए। यह कोई अंतिम फैसला नहीं। लालू प्रसाद जरूर बरी होंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने सीबीआइ पर तंज कसते हुए भाजपा पर भी हमला बोला।

गरीबों को नेता को ही भेजा गया जेल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक केस को अलग-अलग बांट दिया गया। घोटाला एक था, लेकिन सजा अलग-अलग दी जा रही है। जेल गरीबों के नेता ही गए हैं। जो अमीर लोग हैं, बड़े लोगों के नेता हैं उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार में 80 घोटाले हो गए हैं, परंतु 15 सालों में किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। न कोई मंत्री जेल गया और न ही अधिकारी।

  • यह अंतिम फैसला नहीं, लालू प्रसाद जरूर बरी होंगे : तेजस्वी
  • बोले, सीबीआइ जांच एजेंसी नहीं, भाजपा की एक प्रकोष्ठ है

सुशील मोदी के बारे में भी किया कटाक्ष

तेजस्वी यादव ने सीबीआइ पर भी हमला बोला और कहा कि सीबीआइ जांच एजेंसी नहीं, भाजपा के एक प्रकोष्ठ के रूप में काम करती है। सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है अपने बारे में कहा होगा। वे आज कहां हैं, सब लोग यह देख रहे हैं।

सुशील मोदी ने दिया था बयान

लालू को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद सुशील मोदी ने कहा था कि बबूल का पेड़ बोने पर आम कहां से मिल सकता है। उन्‍होंने कहा था कि लालू यादव अपनी करनी की सजा ही तो भुगत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button