ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

BJP सांसद रुपा गांगुली के बेटे ने नशे में की ये करतूत, मां ने PM मोदी को किया टैग

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी की सांसद व पूर्व एक्ट्रेस  रुपा गांगुली का बेटा नशे की हालत में अपनी गाड़ी समते एक दीवार से जा टकराया और वहां पर मौजूद लोग बाल -बाल इस हादसे से बच पाए। बताया जा रहा है कि ये घटना दक्षिण कोलकाता की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांगुली के बेटे आकाश मुखोपाध्याय गोल्फ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार रात अपनी कार मोड़ रहे थे, तभी कार क्लब की दीवार से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आकाश नशे में थे। लोगों ने यह भी दावा किया कि इस दौरान कई लोग बाल-बाल बचे, क्योंकि कार की गति बहुत तेज थी। पुलिस ने इस घटना के बाद रुपा गांगुली  के बेटे को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक कार का एक हिस्सा टूट गया और चालक उसमें फंस गया। बाद में गांगुली ने ट्वीट में कहा, ‘मेरा बेटा मेरे आवास के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मैंने पुलिस को फोन किया ताकि वह इसके कानूनी पहलुओं को देखें।’

इस दौरान रूपा गांगुली ने लोगों से इस मामले में राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘कृपया कोई पक्ष नहीं लिया जाए। कोई राजनीति न की जाए। मैं अपने बेटे से प्यार करती हूं और उसका ध्यान रखूंगी लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए।’ इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, ‘न मैं गलत करती हूं, न गलत सहती हूं। मैं बिकाऊ नहीं हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button