ब्रेकिंग
Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्टर डोज, CM केजरीवाल ने किया 12 हजार स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘’देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे।” उन्होंने कहा ‘’ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है, अब देश आगे बढ़ेगा, बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।” गौरतलब है कि केजरीवाल 18 फरवरी को पंजाब में चुनाव प्रचार खत्म करके दिल्ली लौटे हैं।

स्मार्ट क्लासरूम के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
इस सत्र से नई कक्षाएं तैयार होने के बाद अतिरिक्त और बड़ी संख्या में छात्रों को दाखिला मिल सकेगा. इन क्लासरूम को स्मार्ट कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रोजेक्टर डिजिटल बोर्ड जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही नई स्कूल इमारतों में डिजाइनर डेस्क, अत्याधुनिक लेबोरेटरी, बड़ी लाइब्रेरी, मॉडर्न सुविधाओं वाले स्टाफ रूम और बड़े कार्यक्रमों के लिए मल्टीपर्पज हॉल समेत दिव्यांग छात्रों और स्टाफ के लिए लिफ्ट और रैंप का भी प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button