मध्यप्रदेश
महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती में आज से सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मआरती में शनिवार से आम श्रद्धालुओं का सीमित संख्या में प्रवेश शुरू होगा। भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति ऑफलाइन मंदिर के काउंटर से एक दिन पहले लेना होगी। काउंटर से जारी अनुमति निःशुल्क होगी लेकिन प्रोटोकॉल या पंडे पुजारी के माध्यम से अनुमति पत्र के लिए प्रति श्रद्धालु 200 रुपए भेंट राशि देनी होगी। कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने पर भस्म आरती में प्रवेश बंद किया गया था।






