ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
छत्तीसगढ़

एसईसीएल  के नवनियुक्त सीएमडी से विधायक पांडेय ने की मुलाकात

बिलासपुर । नगर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा से मुलाकात की और नगर विकास एवं आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की है। नगर विधायक ने कहा कि एसईसीएल न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति कर देश, की उन्नति में योगदान दे रही है अपितु अपने सीएसआर मद के तहत विभिन्न प्रकार के विकासोन्मुखी कार्य भी करती रहती है।
बिलासपुर में एसईसीएल सीएसआर से वित्तीय सहायता के तहत कोरोना काल से निपटने के लिए बिलासपुर संभाग के लोगों को चिकित्सकीय लाभ के लिए सिम्स बिलासपुर में एमआरआई एवं सीटी स्कैन मशीन स्थापना, संभागीय कोविड अस्पताल में विशेष सहयोग, भीषण गर्मी में पेयजल हेतु बोर खनन हेतु राशि की स्वीकृति, जिले में खेल प्रोत्साहन एवं खिलाडिय़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला क्रीड़ा परिसर सीपत रोड बिलासपुर में खेल सुविधाओं हेतु सहयोग तथा सेवा निवृत्त सैनिकों, आश्रितों, विधवा, पेंशन अदालतों आदि हेतु जिला सैनिक कल्याण परिसर में प्रतीक्षा सह सम्मेलन कक्ष के निर्माण, दिव्यांगों के लिए 100 बिस्तर छात्रावास भवन का निर्माण, बिलासपुर शहर के सरकण्डा एवं भारतीय नगर में दो विद्युत शवदाह गृह हेतु सहयोग प्रदान किया है।
एसईसीएल सीएमडी प्रेम सागर मिश्रा ने नगर विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर कहा कि एसईसीएल के द्वारा हर संभव मदद की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बताते हुए कहा कि एसईसीएल में इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे उसी जगह सीएमडी नियुक्त हुए हैं यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसके अलावा उन्होंने एसईसीएल सीएसआर मद से हुए कार्यों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की, इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button