ब्रेकिंग
हरियाणा में लागू हुई Next-Gen ई-चालान प्रणाली: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब होगी सख्त और समयबद्ध कार्रव... WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स पर बंद हो सकता है लॉगिन India vs West Indies T20 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज... बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर टूटा दुखों का पहाड़: 83 वर्ष की आयु में मां कल्याणी सदानंद का निधन Facebook Video First Experience: फेसबुक खोलने पर अब सीधे दिखेगा फुल-स्क्रीन वीडियो, मेटा ला रहा है न... Shardiya Navratri 2026: झारखंड के इस अनोखे मंदिर में 9 नहीं बल्कि 16 दिनों तक होती है मां दुर्गा की ... Indian Air Force Exercise: तरंग शक्ति-26 में दुनिया भर की वायु सेनाएं ले रही हैं हिस्सा, भारत की एयर... Mandi Himachal Pradesh Tourism: शिमला-मनाली छोड़िए, यामी गौतम के पैतृक गांव 'मंडी' की इन खूबसूरत जगह... राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर सीएम योगी का बड़ा राजनीतिक दावा: बोले- 'यूपी में फिर आ गई 80-20 की लड़ाई... Kainchi Dham News: कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, हनुमान अंश फिल्म के बाद चारधाम की तर्ज पर प्री-...
मध्यप्रदेश

सीए की पढ़ाई, 10 लाख सालाना पैकेज, 29 की उम्र में बन गए जैन मुनि, कहलाएंगे सुमित क्षुल्लक मंथनसागर महाराज

ग्वालियर    मल्टी नेशनल कंपनी इंदौर में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित जैन ने अब वैराग्य मार्ग अपना लिया है। गुना के रहने वाले सुमित ने कुंडलपुर में दीक्षा ली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। दीक्षा लेने के बाद अब सुमित क्षुल्लक मंथनसागर महाराज कहे जाएंगे।

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब

29 वर्षीय सुमित जैन गुना के रहने वाले गल्ला व्यापारी सुरेश चंद्र जैन के बेटे हैं। पिता ने बताया कि सुमित जैन ने गुना जिले में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद इंदौर से सीए की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद उनकी एक मल्टीनेशन कंपनी में जॉब लग गई थी। यहां पर उनकी सैलरी 10 लाख रुपए सालाना थी। इंदौर में काम करने के दौरान वह आचार्यश्री के सान्निध्य में आ गए।

2018 में लिया था ब्रह्मचर्य व्रत

साल 2018 में ही उन्होंने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया था। इसके बाद कुंडलपुर तीर्थ पर आचार्य विद्यासागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में उन्हें क्षुल्लक दीक्षा दी। दीक्षा के पूर्व दीक्षार्थियों की बिनौली, बारात आदि के कार्यक्रम हुए।आचार्य ने दीक्षार्थियों का क्षुल्लक नामकरण किया। इस मौके पर सभी दीक्षार्थियों को कमंड, भोजन पात्र एवं शास्त्र भेंट किए गए। दीक्षा के बाद सुमित जैन का नाम क्षुल्लक मंथनसागर महाराज हुआ।

Related Articles

Back to top button