ब्रेकिंग
रांची: अनशनरत JPSC छात्रों के बीच देर रात पहुंचे DC-SSP; BJP बोली— 'छात्रों को हटाने पहुंचे अधिकारी'... स्वतंत्रता दिवस 2026 पर झारखंड पुलिस का गौरवशाली पल, 29 अधिकारी और जवान राष्ट्रपति व वीरता पदक से हो... गढ़वा के बलीगढ़ में वज्रपात का कहर: बकरी चराने गए 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 झुलसा; गांव में मातम गढ़वा: सिरोईकला में नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं छात्र और शिक्षक, DC ने दिए पुल निर्माण की जांच के न... पाकुड़: एक ही रात में कई घरों में चोरी और सेंधमारी का प्रयास, बोलबम के कपड़ों में आए थे चोर; CCTV खं... पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल, पाटन थाने में एफआईआर दर्ज रांची में JPSC छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़की दिल्ली की सियासत, संसद भवन परिसर में BJP सांसदों का प्र... JPSC-JSSC लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू में 'झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह': सूर्या सोनल सिंह के नेतृत्व म... धनबाद सदर अस्पताल में बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी: 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप शुर... पलामू डीआईजी किशोर कौशल का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामलों के अनुसंधान में लापरवाही पर 1 DSP और 4 SI को श...
गुजरात

हिजाब पहनकर परीक्षा देने आईं मुस्लिम छात्राएं, VHP के कार्यकर्ताओं ने स्‍कूल में किया हंगामा

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच अब गुजरात तक पहुंच गई है। यहां सूरत के एक स्कूल में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराया है। वहीं विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद  संगठन के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सूरत के वराछा में स्थित पीपी सवाणी स्कूल में मंगलवार को 4 से 5 मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा देने आईं थी। वहीं स्कूल के कुछ छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर VHP संगठन को भेज दिया। इस बात की खबर मिलते ही VHP के लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। वहीं कुछ लोग प्रिंसिपल से बात करने के लिए सीधा उनके ऑफिस में घुस गए। इस पर स्कूल में विवाद हो गया। वहीं मामले की खबर लगते ही पुलिस वहां पहुंच गई और VHP के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं स्कूल पहुंचे VHP के नेता निलेश अकबरी ने कहा कि गुजरात को शाहीनबाग बनाने की साजिश चल रही है। हमने प्रिंसिपल से सवाल किया है कि स्कूल में ड्रेस कोर्ड नियम फॉलो क्यों नहीं किया जा रहा। दरअसल कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 1 जनवरी को शुरू हुआ था। तब उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया। इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क था कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है। हालांकि मामल में अभी सुनवाई चल रही है।

Related Articles

Back to top button