ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र में कल पुनर्मतदान

UP Vidhan Sabha Election 2022 मतदेय स्थल-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर में 23 फरवरी को पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग को यहां पर वेबकास्टिंग के जरिए अनधिकृत व्यक्ति वोटिंग कंपार्टमेंट के निकट मिले थे। यहां तीसरे चरण में चुनाव हुआ था।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के मतदान में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान होगा। करहल को समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट माना जाता है। यहां से इस बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। 20 फरवरी को मैनपुरी में 63.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें भी करहल में 65.97 प्रतिशत वोट पड़े थे।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने करहल विधान सभा के मतदेय स्थल-266 प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर में 23 फरवरी को पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग को यहां पर वेबकास्टिंग के जरिए अनधिकृत व्यक्ति वोटिंग कंपार्टमेंट के निकट मिले थे। थाना दन्नाहार के गांव जसवंत पुर के बूथ 266 पर एक युवक द्वारा खुद ही कई महिलाओं के लगातार वोट डालने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने इस विधानसभा के 64 बूथों पर गड़बड़ी का आराेप लगाते हुए शिकायत प्रशासन और प्रेक्षक से की। साक्ष्य के साथ वीडियो भी सौंपा गया।

यहां तीसरे चरण में चुनाव हुआ था।  मैनपुरी जनपद में करहल विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की शिकायत पर जसवंत पूर बूथ पर बुधवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। प्रेक्षक की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यहां सुबह सात बजे से मतदान का काम कराएंगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव व भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button