ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

साहा जांच समिति के सामने पेश हुए , धमकी देने वाले की जानकारी दी 

मुम्बई । भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने साक्षात्कार नहीं देने पर धमकी देने वाले पत्रकार की जानकारी बीसीसीआई जांच समिति को दे दी है। तीन सदस्यीय समिति ने इस पत्रकार के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए शनिवार को साहा से मुलाकात की। साहा ने समिति के सामने पेश होने के बाद कहा, ‘मुझे जो कुछ पता था, मैंने वो सब समिति को बता दिया है। मैंने उनके साथ सारी जानकारी साझा कर दी है। मैं आपको अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। बीसीसीआई ने मुझे बैठक के बारे में बाहर बताने को मना किया है क्योंकि वे ही आपके सभी सवालों के जवाब देंगे।’ साहा के हाल में कहा था कि उन्हें एक पत्रकार ने साक्षात्कार के लिए धमकाया था। इस मामले की दिग्गज क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की थी। बीसीसीआई ने इसके बाद तय किया था कि वह इस पूरे मामले की जांच करवाना चाहता है।

Related Articles

Back to top button