ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
उत्तरप्रदेश

 सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार आत्महत्या की

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में विधानसभा चुनाव कराने आए सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  सीआरपीएफ और चकिया कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, हालांकि सीआरपीएफ के अफसर इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं। सीआरपीएफ की अल्फा 08 उड़ीसा बटालियन की कंपनी चकिया कोतवाली के शिकारगंज स्थित एसआरबीएस स्कूल में रुके हुए हैं। कंपनी पर विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। इसी कंपनी के साथ सीआरपीएफ में तैनात केरल प्रांत के कुन्नूर जिले के विपिन दास 38 वर्षभी आए थे। देर रात खाना खाने के बाद सभी जवान बैरक में सो रहे थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज से लोग सन्न रह गए। लोग विपिन दास के पास पहुंचे तो उनके सिर से खून निकल रहा था और उनका इंसास राइफल और एक खाली बुलेट बगल में गिरी हुई थी।

अफसरों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मामले को लेकर के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। मौके पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट व अन्य अधिकारी पहुंचे और पूरी जानकारी ली। उधर, जिला प्रशासन ने आदेश दिए हैं। जवान द्वारा आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पा रहा है।

Related Articles

Back to top button