ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

अंबाला में बाढ़: रेलवे ब्रिज और हाईवे पर पहुंचा पानी, डायवर्ट हुआ अंबाला-सहारनपुर रूट

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में टांगरी नदी में बढ़े जलस्तर ने उत्पात मचा रखा है, बारिश के कारण यहां बाढ़ लगभग आ चुकी है। यहां नदियों में बढ़ा हुआ पानी हाईवे और रेलवे लाईनों पर पहुंच गया है, जिस कारण हाईवे यातायात के साथ, रेल यातायात भी प्रभावित होने लगा है।

सीपीआरओ उत्तर रेलवे के सूत्रों से सूचना मिली है कि  अंबाला-सहारनपुर खंड पर अंबाला-दुखेरी स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या- 294 पर जल स्तर गर्डरों को छू रहा है। नतीजतन, इस खंड पर चलने वाली ट्रेनों को दिल्ली-पानीपत-अंबाला मार्ग से चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।

वहीं अंबाला के मुलाना में मारकण्डा नदी का पानी अंबाला सहारनपुर नेशनल हाइवे पर आ गया है। जिस कारण, मुलाना और आस पास के गांव पूरी तरह जल मगन हो गए। पानी का बहाव काफी तेज है और अगर रात भर बरसात होती रही तो स्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। अम्बाला सहारनपुर नेशनल हाइवे पर मारकंडा नदी के ओवरफ्लो होने पर वहां से सफर करने वाले लोग फंस गए हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button