ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
विदेश

अमेरिकी सीनेट के उच्च सदन को संबोधित करेंगे जेलेंस्की

कीव । यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट पर कब्जा जमा लिया है। साथ ही कीव पर भी बमबारी शुरू हो चुकी है। यूक्रेन फिलहाल जंग में बैकफुट पर दिख रहा है, लेकिन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लड़ाई को नैरेटिव पर लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी सीनेट के उच्च सदन को संबोधित करने वाले है। इससे पहले यूरोपियन यूनियन की पार्लियामेंट को भी संबोधित कर चुके हैं।
इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी सूचना वारफेयर की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक तरफ उन्होंने देश में फेसबुक और ट्विटर पर बैन लगा दिया है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सेना के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वालों को 15 साल की सजा का ऐलान किया है। इस संबंध में लाए गए विधेयक पर पुतिन ने हस्ताक्षर कर दिए। इतना ही नहीं सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है, जिसमें यूक्रेन में खड़े हुए मानवीय संकट पर चर्चा होगी। हालांकि जंग में यूक्रेन को नाटो से बड़ा झटका लगा है। जेलेंस्की ने नाटो से मांग की थी कि यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जाए। लेकिन नाटो ने खारिज कर दिया है।
इस पर जेलेंस्की ने कहा कि इस तरह से आपने यूक्रेन में जारी हवाई हमलों को एक तरह से हरी झंडी दे दी है। यूक्रेन पर फरवरी के आखिरी सप्ताह में हुए हमले के बाद से अब तक करीब 12 लाख लोग देश छोड़कर पलायन कर चुके हैं। अमेरिका ने कहा कि रूस की ओर से न्यूक्लियर प्लांट पर अटैक किया जाना घोर लापरवाही है। गौरतलब है कि रूस पर माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, ट्विटर, फेसबुक और गूगल सहित कई टेक कंपनियों ने कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। यूट्यूब की ओर से रूस के सरकारी टीवी चैनलों रशिया टुडे और स्पूतनिक के चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।

Related Articles

Back to top button