ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया नमन

नारी के त्याग और समर्पण को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस  सेलिब्रेट किया जाता है। महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नारी शक्ति को प्रणाम किया और कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए। आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं। भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी।’

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में कच्छ के धोरदो गांव स्थित एक महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे मैं कच्छ में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करूंगा, जिसमें हमारे समाज की महिला संतों के योगदानों पर प्रकाश डाला गया है।’ इस संगोष्ठी का आयोजन समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए किया जा रहा है। धोरडो में आयोजित इस संगोष्ठी में 500 से ज्यादा महिला संत शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button