ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

स्व-सहायता समूहों को पोषण आहार संयंत्रों की चाबी सौंपेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

देवास।   मध्य प्रदेश में पोषण आहार संयंत्रों को संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों द्वारा किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में समूहों को संयंत्र की चाबी सौंपेंगे। इसके साथ ही तीन सौ करोड़ रुपये के बैंक ऋण का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के संकुल स्तरीय संघों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों से 40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और विभिन्न् व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।

पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं पहुंची हैं। पहले यह कार्यक्रम खटांबा में होने वाला था, लेकिन बाद में इसे बदलकर पुलिस परेड ग्राउंड कर दिया गया। सीएम चौहान यहां कुल 38 मिनट संबोधित करेंगे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी का भी संबोधन होगा। सीएम दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से देवास आएंगे। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी होंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर वाटर प्रूफ डोम तैयार किया गया है ताकि मौसम में किसी प्रकार का परिवर्तन आता है या बूंदाबांदी भी होती है तो परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button