ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आराकोट तथा आसपास के क्षेत्र में रविवार को बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है जबकि अन्य अभी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य सोमवार सुबह शुरू हो गया। लगातार हुई भारी बारिश के बाद बादल फटने के मची तबाही का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने फोन पर बताया कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से आठ शव बरामद हो चुके हैं, अभी तक सात व्यक्ति लापता हैं।
नेगी ने कहा,‘‘हमारा पूरा ध्यान अभी बचाव और राहत पहुंचाने पर है और बाद में ही हम इस बात का आंकलन कर पाएंगे कि इन घटनाओं में कितना नुकसान हुआ।” इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आपदा प्रबंधन सचिव और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल सुबह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर से आराकोट पहुंच गए।

इससे पहले उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया था कि मौके पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों की सेवाएं लेने का प्रयास किया गया किंतु खराब मौसम के कारण यह संभव नहीं हो पाया। राहत कार्यों के लिए शिमला एवं देहरादून के जिलाधिकारियों से सहयोग मांगा गया। लगातार बारिश तथा मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी चौहान ने कक्षा एक से 12 तक के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 19 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button