ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मध्यप्रदेश

महंगाई की मार…कॉपी-किताब का भी बढ़ेगा जब पर भार

भोपाल । दो साल बाद स्कूल खुलने का सिलसिला धीरे-धीरे चालू होने लगा है। अप्रैल में सभी स्कूल पूरी क्षमता से खुलेंगे। इसी कारण बाजार में कॉपी-किताब, पेन-पैंसिल, लंच बॉक्स और पानी की बोतल जेसी डिमांड आने लगी है। दूसरी तरफ कच्चे माल की पर्याप्त आवक न होने से कागज, पेन-पेंसिल जैसे आयटम 15 से 20 फीसदी तक मंहगे हो गए हैं।
दो महीने में सर्वाधिक वृद्धि कागज की कीमत में हुई है। थोक कारोबारी आलोक बंसल ने कहा कि अभी तक रेट 15 रुपए किलो बढ़ चुके हैं। अगले कुछ दिन में 10 रुपए किलो और बढऩे की उम्मीद है। ऐसा कोयला मंहगा होने, कच्चा मटेरियल-रद्दी व कैमिकल की शॉर्टेज होने से हो रहा है। थोक व्यापारी अशोक ने बताया कि रेट इतने बढ़ गए हैं कि हमें 20 रुपए वाली 120 पेज की कॉपी 20 रुपए प्रिंट पर ही दुकानों पर सप्लाई करनी पड़ रही है। घाटे की भरपाई के लिए पेज 120 से घटाकर 104 कर दिए हैं।
स्कूलों की डिमांड बाजार में आ गई है
स्कूलों की डिमांड बाजार में आ गई है। जो पेन अभी तक 10 रुपए एमआरपी पर बिकता था उसकी रेट अब 15 रुपए हो गई है। ए-4 साइज पेपर का पैकेट 150 से 170 रुपए में और सादा कागज 70 से 90 रुपए किलो तक पहुंच गया है। ब्रांडेड कंपनियों के महंगे पेन की कीमतों में भी 20 फीसदी तक वृद्धि हो चुकी है।-विवेक कपूर, थोक स्टेशनरी कारोबारी
अधिकतर स्कूल मार्च अंत तक खुल जाएंगे
दो साल बाद स्कूल खुल रहे हैं। बाजार में नई ड्रेस, कॉपी-किताब और अन्य आयटम की मांग इसी कारण है। नए सत्र में सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए फीस बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button