ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
मनोरंजन

Pre-Release Event: श्रद्धा ही नहीं साहो में ‘बैड ब्वॉय’ बनकर जैकलीन संग भी रोमांस करते नजर आएंगे प्रभास

बाहुबली स्टार प्रभास और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। प्रभास- श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे और नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। सुजीत निर्देशित ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में फिल्म साहो का ट्रेलर जारी किया गया। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं तो इसकी टीम दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने खासकर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान फिल्म का एक गाना लॉन्च किया गया। ‘बैड ब्वॉय’ नाम के गाने में प्रभास के साथ जैकलीन थिरकती हुई नजर आएंगी।

गाने की शूटिंग हाल ही में ऑस्ट्रिया में प्रभास और जैकलीन के बीच फिल्माया गया। गाने को बादशाह और नीति मोहन ने गाया है। गाने के बारे में जैकलीन ने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ‘प्रभास के साथ काम करना एक मजेदार अनुभव था। गाने में भी एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। प्रभास के साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी ऐसे में जब यह सॉन्ग मुझे ऑफर किया गया तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई।’

साहो के इस प्री-रिलीज इवेंट में करीब एक लाख लोगों के शिरकत करने की बात कही जा रही है। इवेंट में लोगों का प्यार देखकर प्रभास कई मौकों पर इमोशनल भी हो गए। फिल्म की बात करें तो जबरदस्त एक्शन के साथ ही श्रद्धा और प्रभास का रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म को बनने में करीब दो साल से अधिक का वक्त लगा है। वहीं इसे टॉलीवुड की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। जिसे और भी अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button