ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
छत्तीसगढ़

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस अकादमी का काम 50 फीसद पूरा

खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेनिस अकादमी और स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय लाभांडी के पास दो एकड़ में अकादमी बन रही है। 50 फीसद काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक अकादमी की सौगात मिल सकती है। राज्य सरकार ने बजट में सेट अप और उपकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख का प्रविधान किया है। अकादमी 17 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा।

टेनिस स्टेडियम में एडमिन बिल्डिंग, हास्टल बिल्डिंग और टेनिस कोर्ट तैयार किया जा रहा है। भूतल में वेटिंग रूम, रिसेप्शन, दो चेंजिंग रूम, दो हाल, पार्किंग एरिया, प्रथम तल में जिम, डाइनिंग एरिया, वेटिंग एरिया और द्वितीय तल में वीआइपी लाज के साथ 3500 दशकों के बैठने की क्षमता होगी। 17 कमरे का हास्टल होगा। यहां खिलाड़ियों के रहने की भी व्यवस्था होगी। सात कोर्ट बनेंगे। इसमें एक सेंटर कोर्ट होगा। दर्शक दीर्घा क्षमता 5000 लोगों की।

बजट में खेल एवं युवाओं को ध्यान में रखते हुए नए प्रविधान की घोषणा की है। प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट प्रविधान को लेकर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। होरा ने कहा कि सीएम बघेल खुद भी खेलों के प्रति उत्साहित रहते हैं। जिसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार 664 और शहरी क्षेत्र में एक लाख 805 क्लबों का गठन किया जाएगा। 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साल भर में इन क्लबों पर 132 करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। जिला स्तरीय समिति और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर इसे अनुभाग, वहां से जनपद पंचायत और फिर क्लब तक यह राशि पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button