ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया-मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि,PM मोदी ने भी किया याद

नई दिल्लीः कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी, मुखर्जी और डॉ. सिंह सुबह में राजीव गांधी की समाधी स्थल वीर भूमि गए और उनकी समाधी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया

मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें नमन।वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नवी आजाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा अहमद पटेल ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भारत की ताकत एकता और विविधता में निहित है।

जब हम राजीव गांधी को उनकी 75वीं जयंती के मौके पर याद कर रहे हैं, तो हमें यह अवश्य याद रखना चाहिए कि उन्हें शब्द आज भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें कभी भी सांप्रदायिक उत्तेजना को हमारी एकता के बंधन को तोड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उल्लेखनीय राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1942 को बाम्बे (अब मुंबई) में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button