ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

पुलिस ने ‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर को समझ लिया चोर

फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर रयान कूगलर को खुद के बैंक अकाउंट से ही पैसा निकालना भारी पड़ गया | ऐसे में पुलिस ने उन्हें चोर समझ लिया औऱ हथकड़ियां पहना दीं | दरअसल, मामला तब का है जब फिल्ममेकर  अपने बैंक ‘बैंक ऑफ अमेरिका’  से 12 हजार डॉलर निकालने की कोशिश कर रहे थे | कि तभी अटलांटा पुलिस को खबर कर दी गई कि कोई बैंक को लूटने की तैयारी में है | ऐसे में पुलिस वहां आ पहुंची और फिल्ममेकर को गन की नोक पर रख दिया | इसके बाद उन्हें कब्जे में लेकर उनके हाथों में हथकड़ी बांध दी गई |

इस घटना के बीच दो और लोग थे जिन्हें सरवाइव करना पड़ा | फिल्ममेकर के दो दोस्त उस वक्त बैंक के बाहर उनका वेट कर रहे थे | ऐसे में पुलिस को लगा कि वह दोनों आदमी भी कुगलर के साथ बैंक रॉबरी मामले में शामिल हैं | इसके चलते उन्हें भी धर दबोचा गया |

उस समय कूगलर अपनी बारी के इंतजार में थे, वह जब बैंक पहुंचे थे उस वक्त बैंक का कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते वह अपना ट्रांजेक्शन कंप्लीट होने का इंतजार कर रहे थे | इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें वहां खड़े देखा तो उन्हें उनपर शक गया | कूगलर को कहा गया कि वह काउंटर से तुरंत बाहर आएं | पुलिस की बॉडू पर लगे कैमरों के मुताबिक, दूसरा ऑफिसर कूगलर के पीछे गन लेकर खड़ा था |

Related Articles

Back to top button