ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने थामा चाक, बनाए मिट्टी के बर्तन

 ग्वालियर।   केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया का आज ग्वालियर में नया रूप दिखाई दिया। वे जब लक्ष्मीपुरम में तीस बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन करने गए थे, यहां उन्हाेंने जब कुम्हार काे चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते देखा ताे वे खुद काे राेक नहीं सके। सिंधिया ने गाड़ी से उतरकर सीधे मंच पर उस कुम्हार के पास पहुंच गए। सिंधिया काे सामने देख वह कुम्हार भी हैरान रह गया, इसके बाद जब सिंधिया खुद चाक चलाने बैठ गए ताे उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रह गया। सिंधिया ने न सिर्फ चाक थामा बल्कि बड़ी कुशलता से उन्हाेंने मिट्टी के बर्तन भी दिखाए। जिसे देख लाेग भी हैरान रह गए।

सिंधिया के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर सहित सैकड़ाें कार्यकर्ता भी माैजूद थे। आज चाक चलाकर बर्तन बनाकर सिंधिया ने यह बताने का भी प्रयास किया कि वह जमीन से जुड़े नेता हैं। इसके बाद संधिया लक्ष्मीपुरम किशन बाग में पहुंचे, जहां 1.5 कराेड़ 75 लाख की लागत से तैयार तीस बिस्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन करने पहुंचे। यहां पर सिंधिया ने 2.4 कराेड़ 83 लाख की लागत से एबी राेड किशनबाग से बरागांव तिराहा के बीच बनने वाली सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही 3.41 लाख की लागत से किशनबाग राेड बिजली पावर हाउस, ट्रांसपाेर्ट नगर तक नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

प्रभारी मंत्री आज आएंगेः

 प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 11 व 12 मार्च को ग्वालियर में आयोजित विभिन्न समारोहों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री 11 मार्च को सुबह 9 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा दोपहर 1.45 बजे ग्वालियर के गढ़ाकोटा जिला सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री 11 मार्च को ही शाम 5.45 बजे ग्वालियर वापस आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद 12 मार्च को सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान संकल्प कार्यक्रम एवं वार्ड के जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11.45 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.55 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हाेंगे।

Related Articles

Back to top button