ब्रेकिंग
Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी
देश

झारखंड सरकार सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को NSTE-ओलंपियाड और क्लैट की कराएगी कोचिंग 

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कक्षा सातवीं से लेकर 10वीं तक के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) एवं ओलंपियाड तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को (क्लैट) की विशेष कोचिंग कराई जाएगी। वहीं, एनडीए के लिए भी तैयारी कराने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इसे मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार इसके अंतर्गत अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एवं ओलंपियाड की विशेष आवासीय कोचिंग के लिए कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।। इनमें कक्षा 7 से 25 कक्षा से 8 से 25, कक्षा 9 से 25 और कक्षा 10 के 25 विद्यार्थी होंगे। वही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट  के लिए कक्षा 11 से 50 और कक्षा 12 से 50 यानी कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्र -छात्राओं का चयन आकांक्षा कार्यक्रम के तहत कोचिंग के लिए होगा। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन स्थानांतरण प्रमाण पत्र के आधार पर तथा माता-पिता या अभिभावक की सहमति से रांची जिला के विद्यालय में कराया जाएगा। राज्य आकांक्षा कार्यक्रम को प्रभावी रूप से मार्गदर्शन करने के लिए अनुश्रवण समिति का गठन किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष निदेशक, माध्यमिक शिक्षा होंगे। वहीं, आकांक्षा कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए रांची के उपायुक्त की अध्यक्षता में संचालन समिति होगी।

Related Articles

Back to top button