ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
खेल

बेंगलुरू टेस्ट में श्रीलंका पर आई आफत, धाकड़ स्पिनर प्रवीण जयाविक्रमा हुए चोटिल 

भारत दौरे पर आने के बाद से ही श्रीलंकाई टीम लगातार अपने खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या से परेशान है। टी20 सीरीज में चोट के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को गंवाने के बाद श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में भी इसका सामना करना पड़ा है। बेंगलुरू में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयाविक्रमा चोटिल हो गए, जिसने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने से एक विकल्प छीन लिया

रविवार 13 मार्च को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले ही सेशन में भारत की दूसरी पारी भी शुरू हो गई। पारी के सातवें ओवर में रोहित शर्मा के शॉट पर जयाविक्रमा ने गेंद को रोका लेकिन इस कोशिश में उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके कारण वह काफी दर्द में दिखे। श्रीलंकाई टीम के फिजियो ने जयाविक्रमा की जांच की और फिर उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया। दो खिलाड़ियों की मदद से जयाविक्रमा को पवेलियन की सीढ़ियों में चढ़ाया गया बाएं हाथ के स्पिनर जयाविक्रमा के चोटिल होने से श्रीलंका की गेंदबाजी में एक विकल्प कम हो गया। जयाविक्रमा ने पहली पारी भारतीय टीम को बड़े झटके दिए थे। उन्होंने हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर समेत कुल 3 विकेट हासिल किए थे

Related Articles

Back to top button