ब्रेकिंग
Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु...
विदेश

यूक्रेन की राजधानी कीव में सुनाई दिए जोरदार धमाके

रूस और यूक्रेन  के बीच युद्ध के 19वें दिन चौथे दौर की वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच ये वार्ता जंग के 20वें दिन भी जारी रहेगी। हालांकि, सोमवार को हुई इस वार्ता में दोनों देशों के भी सुलह का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  ने कहा कि जंग खत्म कर शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट  से बात की है। वहीं, जंग के 20वें दिन रूसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के द्वारा लान्च की गई मिसाइल से उनके 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। सेना के अनुसार, हमला 14 मार्च को डोनेट्स्क इलाके में एक आवासीय परिसर में टोचका-यू मिसाइल के द्वारा किया गया। वहीं, यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि डोनबास में भीषण लड़ाई जारी है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, 100 रूसी सैनिक मारे गए और छह वाहन नष्ट हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button