ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

नशीली दवाई बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । नशीली दवाइयां का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ जिले की नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई लगातार जारी है। नारकोटिक्स सेल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र में सिकोलाभाठा के पास सार्वजनिक स्थान पर नशीली दवाइयां बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर नारकोटिक्स सेल ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें मोहन नगर पुलिस के हवाले किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने तालपुरी कालोनी के पारिजात ब्लाक निवासी आरोपित जसपाल सिंह उर्फ सोनू (39) और तकियापारा दुर्ग निवासी आरोपित सोहेल सोलंकी (23) को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 5385 नग टैबलेट और 5184 नग नशीली कैप्सूल जब्त की गई है। दोनों आरोपित सिकोलाभाठा में ओवरब्रिज के नीचे बरगद पेड़ के पास नशीली दवाइयां बेच रहे थे।

आरोपितों ने एक कार्टून में दवाइयों को छिपाकर रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीली दवाइयां जब्त की। जब्त दवाइयों की कीमत 45 हजार 184 रुपये आकी गई है। बता दें कि एक दिन पहले रविवार को नारकोटिक्स सेल ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला में नशीली सिरप बेचने वाली महिला दुर्गा साहू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोमवार को पुलिस की ये दूसरी कार्रवाई है।

Related Articles

Back to top button