ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
लाइफ स्टाइल

जाने कीवी खाने के नुकसान

कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, नियासिन, राइबोफ्लेविन, बीटा कैरोटीन आदि पोषक तत्व मौजदू होते हैं।

जो व्यक्ति को कई रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। स्वाद में खट्टा लगने वाले यह फल कीवी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। बावजूद इसके अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाता है तो ये सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

जरूरत से ज्यादा कीवी खाने के नुकसान-
-जरूरत से ज्यादा कीवी का सेवन करने से व्यक्ति को कई तरह की स्किन रैशेज, स्वेलिंग या सूजन, रैशेज, अस्थमा, हाइव्स (स्किन रैश), मुंह में इर्रिटेशन आदि जैसी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
-कई लोगों में कीवी का अधिक सेवन करने से ओरल एलर्जी सिंड्रोम होने का भी खतरा बना रहता है। इसमें मुंह, होंठ और जीभ में सूजन हो जाती है।
-जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्हें कीवी फल से परहेज करना चाहिए। दरअसल, कीवी में पोटैशियम मौजूद होता है,जो किडनी की बीमारी में नुकसान पहुंचाता है। किडनी के मरीजों को खाने में पोटैशियम की कम से कम मात्रा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
-बहुत अधिक कीवी खाने से एक्यूट पेनक्रिएटाइटिस की परेशानी भी हो सकती है। इस समस्या में पैंक्रियास में सूजन आ सकती है और व्यक्ति को पेट में दर्द भी हो सकता है।
-कीवी में मौजूद फाइबर की अधिकता डायरिया, पेट दर्द, मतली, उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button