ब्रेकिंग
Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी Balrampur Health Center: गर्भवती पहुंची अस्पताल तो गेट पर मिला ताला, पढ़ें पूरी खबर Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार?
देश

पंजाब फतह के बाद अमृतसर में आप का विक्ट्री रोड शो

अमृतसर  । आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आभार व्यक्त करने के लिए रोड शो में हिस्सा लेने के लिए आज अमृतसर का दौरा कर रहे हैं। आप सुप्रीमो हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लोकप्रिय जनादेश देने के लिए लोगों को धन्यवाद कहने के लिए अमृतसर में आप  के ‘विक्ट्री’ रोड शो में हिस्सा लेंगे। अमृतसर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए वे गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे। पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान ने संगरूर में पत्रकारों से कहा, “हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे। पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे।” अमृतसर की सड़कों और गलियों में मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कटआउट और पोस्टर लगाए हैं।  बता दें कि हालिया नतीजों में पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से आप को 92 पर जीत मिली है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए।

Related Articles

Back to top button