ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

द कश्मीर फाइल्स को लेकर केंद्र पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती

जम्मू । कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। वहीं कांग्रेस और कुछ दल इसका विरोध भी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस फिल्म को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, जिस तरीके से भारत सरकार कश्मीर फाइल्स को प्रमोट कर रही है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है, उससे उनके खराब मंसूबे सामने आ गए हैं। पुराने जख्मों पर मरहम लगाने और दो समुदायों के बीच बेहतर माहौल बनाने की जगह वह उन्हें अलग कर रही है। बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस समय हर जगह छाई हुई है। अनुपम खेर ने अपनी एक्टिंग से सभी को एक बार फिर अपना दीवाना बना लिया है। द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों की दिल दहला देने वाली कहानी दिखाई गई है। जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी से लेकर आम आदमी तक हर किसी से द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। जिसके बाद इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महामारी के बाद पांचवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताया है। पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में द कश्मीर फाइल्स ने सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी, 83 सभी को पीछे छोड़ दिया है। द कश्मीर फाइल्स ने पांचवें दिन 18 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म ने तानाजी और उरी को भी पीछे छोड़ दिया है। इन दो फिल्मों ने भी पांचवें दिन 18 करोड़ से कम का बिजनेस किया था। तानाजी ने 15.28 करोड़ और उरी ने 9.57 करोड़ का बिजनेस किया था।

Related Articles

Back to top button