ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
मध्यप्रदेश

होली पर पुलिस ने किये सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध 

जबलपुर। होली पर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किये है। डीजे साउंड बाक्स पर पूरी से धुरेड़ी के दिन प्रतिबंध लागू रहेगा। जहां कहीं सांस्कृतिक आयोजन होंगे वहां भी दो से अधिक साउंड बाक्स वह भी सशर्त अनमति के साथ लगाये जा सकते हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहन रोके जाएंगे और ब्रेथ एनेलाइजर से मुंह सूंघे जायेंगें। जो भी शराब पीकर वाहन चलाते मिलेगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। होली पर बाहर से ३ वंâपनियों का एक हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। १४० फिक्स प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जबकि ६०पेट्रोलिंग मोबाईल शहर में भ्रमण करेंगी। जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी शहर में पेट्रोलिंग कर स्थिति का जायजा लेंगे। ह़ुडदंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि होली के त्यौहार में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स, अश्रु गैस दल, पुलिस वंâट्रोल रूम में मौजूद रहेगा जो सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचेगा। इसके अलावा ३ सवारी बैठाकर बे-लगाम रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। जगह-जगह स्टापर लगाकर वाहनों को रोककर चैविंâग की जाएगी और शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर सख्ती की जाएगी। शहर में १४० स्थानों पर फिक्स पाइंट बनाये गये है जहां १-४ का पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र में ४-४ मोबाईल पार्टियां बनायी गई है, जो अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगी।

Related Articles

Back to top button