ब्रेकिंग
MP में 32 IAS अफसरों के तबादले: अभिषेक चौधरी बने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद
छत्तीसगढ़

CM बघेल ने 97 लाख की लागत से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट भवन का किया लोकार्पण, बघेल ने भी बैडमिंटन में दिखाए जौहर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में बैडमिंटन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया. यहां दो कोर्ट बनाए गए हैं. इसके साथ ही चेंजिंग रूम की फैसिलिटी भी यहां पर है.

इसके साथ ही यहां पर लैंडस्कैपिंग भी की गई है. बैडमिंटन कोर्ट की लागत 97 लाख रुपये हैं. परिसर में 60 लाख रुपये की लागत से वर्टिकल गार्डन भी बनाया गया है.

साथ ही 59 लाख रुपये की लागत से उद्यान भी बनवाया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरों में नागरिक सुविधाओं के साथ ही खेल की अधोसंरचना विकसित करने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

राज्य में और जिले में लगातार बेहतर खेल अधोसंरचना तैयार की जा रही है. इससे छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में काफी मजबूत होकर उभरेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दूसरी ओर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी बद्री नारायण मीणा ने बैडमिंटन के जौहर दिखाए.

इस दौरान दोनों ओर से शॉट सधे. 5 मिनट तक यह नजारा दिखा. इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Read more- Health Minry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Related Articles

Back to top button