ब्रेकिंग
दमोह के डॉ. अनिल चौधरी का अद्भुत संग्रह: 2500 साल पुरानी मुद्राओं और दुर्लभ सिक्कों का खजाना IMD Weather Forecast: अगले 6 दिनों तक दिल्ली में गर्मी का सितम, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम... MP High Court News: कोर्ट ने वकील की गलती पर दिया मानवीय दंड, कहा- अनाथालय जाकर बांटें खुशियां Indore Crime News: उर्मिला सैनी हत्याकांड, आरोपी पति ने बेटी को एटीएम देकर फरार होने का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद अब 'लैंड डील' पर सवाल, SIT के पास पहुंचे दस्तावेजों के नए सबूत Mumbai News: बोरिवली रेलवे स्टेशन पर घुटनों के बल बैठा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल शराबबंदी पर पुलिस का प्रहार: वैशाली में दरोगा की करतूत, आर्मी जवान को बनाया निशाना सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन: पार्श्वनाथ डेवलपर्स के डायरेक्टरों के बैंक अकाउंट फ्रीज, जारी किया वारं... यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई टली उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन को दिया समर्थन
व्यापार

सोने की कीमतों में आई गिरावट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों  में एक बार फिर गिरावट आई है | मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर आज अप्रैल वायदा सोने का भाव  0.08 फीसदी प्रति 10 ग्राम गिर गया | हालांकि, चांदी की कीमतों में तेजी आई है | एमसीएक्स पर मई वायदा चांदी की कीमत  में 0.21 फीसदी प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई | अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं क्योंकि निवेशकों की नजर रूस-यूक्रेन में जारी जंग के घटनाक्रम पर थी | हाजिर सोना 1,921.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था, जो पिछले सप्ताह के दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब ट्रेड कर रहा था |

पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद सोने और चांदी में गिरावट आई और आगामी नीतिगत बैठकों में 6 और दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया | यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उच्च मुद्रास्फीति और कम आर्थिक विकास के बारे में भी चिंता व्यक्त की |

Related Articles

Back to top button