ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मध्यप्रदेश

रायसेन में बाल आयोग के अध्‍यक्ष को आदिवासी बच्चों ने सुनाई पीड़ा, बोले- स्कूल जाने पर पत्थर मारते हैं एक समुदाय के युवक

रायसेन।   ग्राम चैनपुर व चंदपुरा के आदिवासी बच्चे जब शासकीय माध्यमिक स्कूल खमरिया में पढ़ने जाते हैं तो उन्हें मुस्लिम समुदाय के युवक पत्थर मारते व फब्तियां कसते हैं। इस कारण कई बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। यह बात आदिवासी बच्चों ने ग्राम में पहुंचे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से कही। इस गांव में मंगलवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीड़ित आदिवासियों से मिलने पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद धुलेंडी पर्व पर होली खेलने जाते समय आदिवासी समुदाय के लोगों ने बंदूकों व तलवारों से हमला के दिया था। एक आदिवासी युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी व 41 घायल हो गए थे। गंभीर घायलों का उपचार भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। घायलों के परिवार वालों से मिलने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे। वहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की ओर उनको आश्वासन दिया कि आपके परिवार की चिंता हम सबको हैं। आपके साथ जो घटना घटी है वह काफी निंदनीय है।

सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में गोलियां चलने से लगभग 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे जिनमें एक की मौत भी हो गई थी घटना की जानकारी लगते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और कार्यवाही की जा रही है। वहीं घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। जिनसे मिलने के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों उनके धर्म स्थल पहुंचे एवं परिवार वालों को हर संभव सहायता पहुंचाने की बात की ,उन्होंने कहां की चंद्रपुरा गांव में छठवीं से आठवीं तक का स्कूल संचालित किया जाएगा। किसी भी असामाजिक तत्व को छोड़ा नहीं जाएगा। कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी मृतक के परिवार को आवास योजना, आजीविका मिशन, विधवा पेंशन और जरूरी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उनके साथ एसपी , कलेक्टर, एसडीएम व राकेश शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष,जयदीप पटैल युवा भाजपा नेता, प्रदीप कुशवाहा सिलवानी, संजू बनारसी, बाल आयोग के जिलाध्यक्ष अतुल दुबे, सदस्य सुनीता आर्य सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सीएम दे सकते हैं सहायता राशि का चेक

सीएम चौहान ने शनिवार को इस घटना में गंभीर घायलों से भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भेंट कर कुशलक्षेम पूछी थी। मृतक के स्वजन को 5 लाख, गम्भीर घायलों को 2-2 लाख व सामान्य घायलों को 50- 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

14 लोगों को जेल भेजा

पुलिस ने हिंसा के 14 आरोपितों को जेल भेज दिया है। 5 बंदूकें, 10 तलवारें व बड़ी मात्रा में धारदार हथियार जब्त किए हैं। शनिवार को पुलिस व प्रशासन ने आरोपितों के अवैध रूप से बने चार मकानों को ढहा दिया था। अवैध सागौन व फर्नीचर भी जब्त किया है। ग्रामीण अंचल को भयमुक्त करने के लिए सीएम आज रंगपंचमी पर आदिवासियों के साथ होली भी खेल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button