ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ा लूटेरों का आतंक

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों पर लगाम कसने लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले नहीं सोचते। ऐसा ही मामला वीआइपी क्षेत्र में लूटेरों के आतंक का मामला सामने आया है। बाइक चालक को रोककर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने में शनि शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनि का मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिया गया था। घटना का सीसीटीवी वीडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें सब कुछ साफ दिख रहा।

घटना 20 मार्च तड़के सुबह चार बजे की है। बाइक सवार सुबह-सुबह तेलीबांधा से जय स्तंभ की ओर जा रहा था। इस दौरान दो गाडि़यों में आए चार बदमाशों ने घेर कर घेर लिया। पीड़ित से पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर बाइक सवार को गाड़ी से उतार मारपीट शुरू कर दी। 10 मिनट तक यह सब चलता रहा। लूटेरे मारपीट करते रहे।

बाइक चालक खुद को बचाने में लगा रहा। उसके पास रखे बदमाशों ने मोबाइल और पैसे लूट लिए। किसी तरह पीडि़त उनके चंगुल से भागकर खुद को बचाया। लूट की वारदात करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button